सोना चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 22 मार्च 2026

सोना चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार

सोना चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार

आगरा के थाना कोतवाली अंतर्गत किनारी बाजार में सराफा कारोबारी का 1 किलो 70 ग्राम सोना लेकर फरार हुए कारीगर के ममेरे भाई को पुलिस ने महाराष्ट्र से अरेस्ट कर लिया है. आरोपी ने कारीगर की मदद लालच में आकर की थी. पुलिस ने इसके पास से 01 कार (टाटा हैरियर), 115.030 ग्राम (पीली धातु), 01 आधारकार्ड व 01 पैनकार्ड, 02 एटीएम कार्ड, 01 मोबाईल फोन बरामद किया है।

जून 2025 में हुआ था फरार
थाना कोतवाली पर एक ज्वैलर्स ने सूचना दी कि वह महाराष्ट्र का रहने वाला है और उसकी किनारी बाजार में छोटी बम्बई नाम से दुकान है जिसमें वादी सोने की गलाई का काम करता है. उसके कारीगर भी महाराष्ट्र के ही है. 21 जून 2025 को कारोबारी ने श्री ज्वैलर्स के 01 किलो 70 ग्राम सोने की गलाई करके उस सोने को वादी ने अपने कारीगर सूरज आनन्दा सकट को श्री ज्वैलर्स के पास पहुँचाने के लिए दिया था, जिसे सूरज ने श्री ज्वैलर्स के पास नहीं पहुँचाया और सोना लेकर गायब हो गया और सूरज ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया।

सूरज ने वादी का 01 किलो 70 ग्राम सोना गबन कर लिया है व्यापारी की पीली धातु गबन करने की घटना में संलिप्त अभियुक्त सूरज को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 4 सितंबर 2025 को गिरफ्तार किया. इस प्रकरण की जांच के दौरान एक अन्य अभियुक्त दिलीप फूलचंद वायंदडे का नाम प्रकाश में आया. दिलीप की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

18.03.2026 गठित पुलिस टीम ने महाराष्ट्र राज्य मे जिला सतारा के थाना वडूज में पहुँचकर मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर वडुज कस्बे से पुसेगाँव की ओर जाने वाले रास्ते से अभियुक्त दिलीप फूलचंद वायंदडे को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 कार (टाटा हैरियर), 115.030 ग्राम (पीली धातु), 01 आधारकार्ड व 01 पैनकार्ड, 02 एटीएम कार्ड, 01 मोबाईल फोन बरामद हुआ।

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त दिलीप से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि- सूरज आनन्दा सकट अभियुक्त का ममेरा भाई आगरा में वादी की दुकान पर काम करता था. करीब 10 माह पहले वह उनकी दुकान से सोना लेकर गायब हो गया था, जिसके पश्चात वह अभियुक्त के गाँव बेलवंडी आ गया था, अभियुक्त ने लालच मे आकर सूरज को अपने घर में रख लिया था. अभियुक्त ने बताया कि जो सोना उससे बरामद हुआ है वह वही सोना जो उसे उसके मामा के लड़के सूरज ने दिया था. अभियुक्त ने कुछ सोना बेच कर प्राप्त रुपयों से बरामद टाटा हैरियर कार खरीद ली तथा जो बचा हुआ सोना था उसे भी वह बेचने जा रहा था ताकि उसने जो ट्रक लोन पर लिया है उसकी किस्तें समाप्त करवा सकें।

video

Pages