आगरा को मिली राहत: सोमवार से कॉमर्शियल सिलेंडर मिलना शुरू
आगरा के व्यापारियों के लिए राहत की खबर है। सोमवार से कॉमर्शियल सिलेंडर मिलना शुरू हो सकता है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी और मिष्ठान्न विक्रेताओं को राहत मिलेगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।
इसमें कहा गया है कि सामुदायिक रसोई, रेस्टोरेंट, ढाबों, होटलों और इंडस्ट्रियल कैंटीन को प्राथमिकता दी जाए। हालांकि इसमे कुछ दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। यह नई व्यवस्था 23 मार्च से लागू होगी और अगली सूचना तक जारी रहेगी।
दिशा निर्देश:
- तीन माह की कुल खपत का 20 प्रतिशत कोटा तय किया गया है।
- निर्धारित कोटा और बिना कनेक्शन सिलेंडर नहीं मिलेगा उपभोक्ताओं पास कनेक्शन होना जरूरी है।
- आगरा में करीब 40 हजार कॉमर्शियल उपभोक्ता हैं।
- हर दिन 25.33 मीट्रिक टन गैस की खपत है।