आगरा पुलिस ने होली और ईद पर्व के लिए कसी कमर,चप्पे चप्पे पर नजर
जनपद आगरा:-पुलिस कमिश्नर, आगरा दीपक कुमार के निर्देशन में आगामी पर्व होली एवं ईद के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कमिश्नरेट आगरा के समस्त सहायक पुलिस आयुक्त एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग कर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग करते हुए सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।