फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 1 करोड़ की चोरी, 1 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
आगरा में थाना लोहामंडी पुलिस ने फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर सरकार से लगभग 1 करोड़ रुपये की आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) चोरी करने वाले गैंग के 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 1 लैपटॉप, 2 पेनड्राइव और 2 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रवि सिंह है, जो बुलंदशहर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, रवि सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर अन्य व्यक्तियों के नाम पर कूटरचित दस्तावेज की सहायता से फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर व रजिस्टर्ड कराकर सरकार से लगभग 1 करोड़ रुपये की आईटीसी चोरी की है।