गुमशुदा बालिका को फतेहपुर सीकरी पुलिस ने परिजनों को सौंपा
आगरा:-फतेहपुर सीकरी थाना पुलिस ने एक गुमशुदा बालिका को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। 4 साल की बालिका अपने परिजनों से बिछड़ गई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को उसके पिता कृष्णकांत को सौंप दिया।
पुलिस टीम ने बालिका को ढूंढने के लिए आस-पास के लोगों से जानकारी ली और अथक प्रयास के बाद बालिका के परिजनों को खोज लिया। बालिका के परिजनों ने पुलिस टीम की प्रशंसा की है।