आगरा मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक
आगरा:-मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में लघु सभागार में मण्डलीय खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी द्वारा एजेण्डा प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया गया कि स्पोर्ट्स काॅलेज/छात्रावास के चयन/ट्रायल्स के दृष्टिगत 14 वर्ष से कम आयु के बालक/बालिकाओं की 10 खेलों की मण्डल स्तरीय आयोजन प्रतियोगिता का आयोजन अप्रैल माह में किया जाना है।
बैठक में प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षार्थियों सहित स्ट्रैन्थ एवं कन्डीशनिंग प्रशिक्षण शिविर, मण्डल मुख्यालय पर समस्त जनपदों के खेल विशेष हेतु विशेष प्रशिक्षण शिविर, विश्वविद्यालय/माध्यमिक शिक्षा/बेसिक शिक्षा के विद्यार्थियों को स्टेडियम की सुविधाओं एवं प्रशिक्षण शिविरों से जोड़ने संबंधी इत्यादि बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।
आयुक्त ने क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रतिभावान खिलाडियों एवं उनके खेल संवर्धन हेतु बैठक में प्राप्त सुझावों पर समिति के नियमानुसार कार्यवाही की जाए। एकलव्य स्टेडियम का प्लान प्रस्तुत किया जाए जिससे स्टेडियम में आवश्यक सुधार/जीर्णोद्धार एवं खिलाड़ियों की सुविधा के दृष्टिगत सुविधाओं में इफाजा हो सके। निर्धन प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविर का लाभ मिल सके इस दिशा में भी प्रयास किया जाए।