साइबर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई: पुलिस और बैंक अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 26 मार्च 2026

साइबर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई: पुलिस और बैंक अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक

साइबर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई: पुलिस और बैंक अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक

आगरा में पुलिस कमिश्नर, आगरा दीपक कुमार के निर्देशन में प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी / साइबर क्राइम द्वारा बैंक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में "डिजिटल अरेस्ट" जैसे गंभीर साइबर फ्रॉड मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

बैठक में "गोल्डन ऑवर" के महत्व पर विशेष बल देते हुए संदिग्ध वित्तीय लेन-देन पर तत्काल रोक लगाने, पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने एवं साइबर अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। आमजन को साइबर ठगी से सुरक्षित रखने हेतु व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सतर्कता बढ़ाने तथा बैंक एवं पुलिस के बीच त्वरित सूचना आदान-प्रदान को और अधिक सुदृढ़ करने पर भी समन्वय स्थापित किया गया।

video

Pages