साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई: आगरा पुलिस ने 85,797 रुपये वापस कराए
आगरा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला के खाते से धोखाधड़ी से निकाले गए 85,797 रुपये वापस करा दिए हैं। महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जालसाजों ने बैंककर्मी बनकर ओटीपी प्राप्त कर मोबाइल फोन हैक कर लिया और उसके खाते से 1,00,000 रुपये की धोखाधड़ी कर ली।
पुलिस कमिश्नर, आगरा दीपक कुमार के निर्देशन में साइबर सेल आगरा ने इस मामले में प्रभावी कार्यवाही की और शिकायतकर्ता के खाते में 85,797 रुपये वापस करा दिए। शिकायतकर्ता ने आगरा पुलिस की कार्यवाही की सराहना की है।