थाना ट्रांस यमुना पुलिस की जबरदस्त कार्यवाही: घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी अरेस्ट
जनपद आगरा कप्तान सिंह चौधरी:- जिले के थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने जबरदस्त कार्यवाही करते हुए घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी बिक्की ने जबरन महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
प्राप्त मिली जानकारी के मुताबिक बताया गया है कि एक पीड़ित महिला ने थाना ट्रांस यमुना पुलिस को दिनांक 2 फरबरी को लिखित तहरीर दी गई थी। जिसमें उसने दर्शाया था कि उसके जेठ बिक्की ने 1 फरबरी को उसके साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत का तत्काल संज्ञान लेकर जांच करना प्रारम्भ कर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकद्दमा संख्या-26/2026 धारा 64/352 बीएनएस पंजीकृत कर लिया। और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
महिला के साथ हुई इस घटना को लेकर थाना ट्रांस यमुना पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। जिससे उसके साथ घिनौनी हरकत करने वाला आरोपी जल्द पकड़ा जा सके। गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर लगातार पुलिस तलाश कर रही थी।
सोमवार को पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई, सूचना मिलने के आधार पर पुलिस द्वारा तत्काल बेलनगंज बाजार से आरोपी की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया।