अगर जनप्रतिनिधि कार्य करे तो कोई भी कार्य हो सकता है- चौधरी उदयभान सिंह
जनपद आगरा:-अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पंजीकृत के तत्वाधान में आगरा पब्लिक स्कूल, विजय नगर कॉलोनी में आयोजित प्रेस वार्ता में चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि अगर जनप्रतिनिधि कार्य करे तो कोई भी कार्य हो सकता है। उन्होंने बताया कि रुनकता ब्रज का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है, जहां परशुराम के स्थान के साथ साथ महाभारत के समय का भी महत्वपूर्ण स्थान है।
चौधरी उदयभान सिंह ने बताया कि रुनकता क्षेत्र की पौराणिक महत्ता को दृष्टिगत ब्राह्मण समाज एवं नागरिक समस्त आगरा वासी, हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से शासन का ध्यान अपनी वर्षों पुरानी मांग की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि रुनकता को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाना सामयिक जरूरत है, ताकि क्षेत्र की नागरिक सुविधाएं बढ़ाई जा सकें।
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पंजीकृत के अध्यक्ष डॉ मधु भारद्वाज ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से शासन का ध्यान रुनकता की मांग की ओर आकर्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रुनकता की आबादी 20,000 के पार पहुँच चुकी है, जिसे ग्राम पंचायत के सीमित बजट से संभालना असंभव है।