सुनील कुमार समाजसेवी की पहल: स्कूल को मिला नया कमरा, बच्चों को मिली नई उड़ान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 31 मार्च 2026

सुनील कुमार समाजसेवी की पहल: स्कूल को मिला नया कमरा, बच्चों को मिली नई उड़ान

सुनील कुमार समाजसेवी की पहल: स्कूल को मिला नया कमरा, बच्चों को मिली नई उड़ान

जनपद आगरा कप्तान सिंह चौधरी:- मजरा बॉस जोखी (सेमरा): शिक्षा और ग्रामीण विकास की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए ग्राम पंचायत सेमरा के मजरा बॉस जोखी स्थित प्राथमिक विद्यालय में नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष (एडिशनल क्लासरूम) का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी सुनील कुमार ने फीता काटकर कक्ष का शुभारंभ किया। शिक्षा से ही संभव है उज्ज्वल भविष्य,
उद्घाटन के दौरान समाजसेवी सुनील कुमार ने विद्यालय के बुनियादी ढांचे में सुधार की सराहना की। उन्होंने कहा कि बेहतर वातावरण मिलने से ग्रामीण परिवेश के बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रतिभाशाली बच्चों का किया गया सम्मान

इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। सुनील कुमार ने कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर नन्हे छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। 

शिक्षण स्टाफ की रही गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती शिल्पा सिंघल द्वारा किया गया। उन्होंने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की प्रगति की जानकारी साझा की। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ और कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

video

Pages