खेरागढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 31 मार्च 2026

खेरागढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार

खेरागढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार

आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 21 मार्च 2026 को दर्ज मुकदमे में थाना खेरागढ़ पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी देवराज उर्फ तेजसिंह को जयपुर के माली की बस्ती, थाना संजय सर्किल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस की सराहनीय कार्यशैली

इस कार्रवाई में थाना खेरागढ़ पुलिस और सर्विलांस टीम की सजगता, तकनीकी दक्षता और त्वरित समन्वय खुलकर सामने आया। नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने इसे अत्यधिक गंभीरता से लिया और समय गंवाए बिना अंतरराज्यीय स्तर पर कार्रवाई कर बच्ची को सुरक्षित बरामद किया।

नए थाना प्रभारी की पहली सफलता

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे उल्लेखनीय पहलू यह रहा कि शनिवार को ही थाना खेरागढ़ में प्रभार परिवर्तन हुआ था और तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी हरीश शर्मा को नया थाना प्रभारी बनाया गया। चार्ज संभालते ही उन्होंने स्पष्ट संदेश दे दिया कि खेरागढ़ में अब अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। सिर्फ 24 घंटे के भीतर उनकी अगुवाई में पुलिस टीम ने इस संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण मामले का सफल खुलासा कर आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया।

video

Pages