एसआई मनोज कुमार दीक्षित ने किया अन्नदाता किसान का अपमान, पैरों से कुचले आलू — किसानों में भारी रोष
आगरा:-जनपद आगरा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पुलिस अधिकारी पर अन्नदाता किसान का अपमान करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि एसआई मनोज कुमार दीक्षित ने कथित तौर पर सड़क किनारे रखे किसानों के आलू को पैरों से कुचल दिया, जिससे किसानों में भारी आक्रोश फैल गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसान अपनी मेहनत की फसल आलू को बाजार में बेचने के लिए लाए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और आरोप है कि एसआई मनोज कुमार दीक्षित ने गुस्से में आकर किसानों के आलू पर पैर रखकर उन्हें कुचल दिया। इस घटना से मौके पर मौजूद किसानों और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई।
किसानों का कहना है कि आलू उनकी सालभर की मेहनत और रोजी-रोटी का सहारा है। ऐसे में एक जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी द्वारा इस तरह का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अपमानजनक है। किसानों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और किसान संगठनों ने भी नाराजगी जताई है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसान आंदोलन की चेतावनी भी दे रहे हैं।
किसान बोले: