यमुना में डूबे एक बच्चे हर्षित का शव तीन दिन बाद मिला परिवार में मचा कोहराम दूसरे की तलाश अभी भी जारी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 27 मार्च 2026

यमुना में डूबे एक बच्चे हर्षित का शव तीन दिन बाद मिला परिवार में मचा कोहराम दूसरे की तलाश अभी भी जारी

यमुना में डूबे एक बच्चे हर्षित का शव तीन दिन बाद मिला परिवार में मचा कोहराम दूसरे की तलाश अभी भी जारी

आगरा के जवाहरपुल के नीचे सोमवार शाम को यमुना नदी में डूबे दो बच्चों में से एक बच्चा हर्षित का शव तीन दिन बाद आज मिल गया है. दूसरे बच्चे राहुल की तलाश की जा रही है. इधर हर्षित का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है. एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च आपरेशन चला रही है।

एसडीआरएफ को गुरुवार सुबह जेपी पैलेस के पास यमुना में हर्षित का शव उतराता दिखा. टीम ने परिजनों को बुलाया और शव की शिनाख्त हर्षित के रूप में की जबकि उसके साथ डूबा राहुल अभी भी लापता है. हर्षित का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद बल्केश्वर घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

सोमवार शाम को डूबे थे दोनों

 घटना सोमवार शाम करीब छह बजे की है. लोगों ने बताया कि यमुना में मेट्रो के लिए बनाए जा रहे पुल पर दोनों लड़के बैठे थे. तभी दोनों नहाने के लिए उतर गए और फिर गहने पानी में डूबने लगे. घटनास्थन पर लोगों की भीड़ लग गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. दोनों बच्चों के नाम 17 साल के हर्षित पुत्र सतीश निवासी लाल मस्जिद वाटर वक्र्स और 17 साल के राहुल पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी लाल मस्जिद के रूप में हुई थी।

video

Pages