नायरा एनर्जी के पंपों पर पेट्रोल-डीजल महंगा, आगरा में मची अफरा-तफरी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 27 मार्च 2026

नायरा एनर्जी के पंपों पर पेट्रोल-डीजल महंगा, आगरा में मची अफरा-तफरी

नायरा एनर्जी के पंपों पर पेट्रोल-डीजल महंगा, आगरा में मची अफरा-तफरी

आगरा में नायरा एनर्जी के पंपों पर पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा हो गया है। इसके चलते अन्य पेट्रोल पंपों पर भी भीड़ लग गई है, क्योंकि लोग अभी भी पुराने रेट पर पेट्रोल-डीजल खरीदना चाहते हैं।

नायरा एनर्जी के पंपों पर सादा पेट्रोल अब 99.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल का रेट 90.41 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। निजी कंपनी के रेट बढ़ने के बाद अब इंडियन आयल और भारत पेट्रोलियम कंपनी के भी रेट बढ़ने की संभावना है।

पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि आगरा में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, लेकिन अनावश्यक भीड़ न लगे तो अच्छा है।

video

Pages