थाना डौकी पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया
आगरा:- पुलिस कमिश्नरेट आगरा के थाना डौकी पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त और अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के निर्देश पर चलाए जा रहे गिरफ्तार वारंटी अभियान के तहत की गई।
थाना डौकी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत वारंटी/वांछित अभियुक्तगण की चैकिंग/तलाश की जा रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि वाद सं0 578/17 धारा 307/323/504/506 भादवि थाना डौकी से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त अपने मस्कन पर मौजूद है।