आगरा में घरेलू गैस और ईंधन की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर न दें ध्यान- जिला पूर्ति अधिकारी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 13 मार्च 2026

आगरा में घरेलू गैस और ईंधन की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर न दें ध्यान- जिला पूर्ति अधिकारी

आगरा में घरेलू गैस और ईंधन की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर न दें ध्यान- जिला पूर्ति अधिकारी

आगरा में गैस-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक है, पैनिक न हों उपभोक्ता। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है और जनपद आगरा में सभी घरेलू कनेक्शनधारकों को उनकी बुकिंग के उपरांत 2-3 दिन में सुगमता से घरेलू गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

गैस सिलेंडर की बुकिंग अब 25 दिन के अंतराल पर होगी। प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है - 0526-2972453। समस्या होने पर इस नंबर पर कॉल करें।

पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति भी निर्वाध रूप से जारी है, जिससे घरेलू और परिवहन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी। डीजल/पेट्रोल का भी पर्याप्त भंडारण पेट्रोल/डीजल पंपों के पास है और इसकी निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने आमजनमानस से आग्रह किया है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और किसी भी स्थिति में पैनिक न हों।

video

Pages