फतेहपुर सीकरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: गुम हुआ मोबाइल खोजकर मालिक को लौटाया - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 28 मार्च 2026

फतेहपुर सीकरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: गुम हुआ मोबाइल खोजकर मालिक को लौटाया

फतेहपुर सीकरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: गुम हुआ मोबाइल खोजकर मालिक को लौटाया

जनपद आगरा कप्तान सिंह चौधरी:- पुलिस कमिश्नरेट आगरा की सेवा सुरक्षा और संवेदना की मुहिम रंग ला रही है। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए एक व्यक्ति का गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसे सकुशल उसके मालिक को सौंप दिया है। अपना खोया हुआ कीमती फोन वापस पाकर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

क्या है पूरा मामला?

बिजनौर जिले के अफजलगढ़ निवासी मशहर अली पुत्र महबूब अली का मोबाइल फोन 20 नवंबर 2024 को फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में कहीं गिर गया था। मोबाइल गुम होने के बाद मशहर अली ने भारत सरकार के (संचार साथी) पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

तकनीकी टीम ने ऐसे ढूँढा फोन

थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस की टीम ने सर्विलांस और संचार साथी पोर्टल की मदद से मोबाइल को ट्रैक करना शुरू किया। पुलिस टीम ने तकनीकी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करते हुए फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। शनिवार 28 मार्च 2026 को पुलिस ने मशहर अली को बुलाकर उनका फोन सुपुर्द किया। मोबाइल वापस मिलने पर मशहर अली ने आगरा पुलिस की कार्यप्रणाली की जमकर सराहना की।

आगरा पुलिस की जनता से अपील

आगरा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि आपका मोबाइल गुम या चोरी हो जाए, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराएं।

सराहनीय कार्य करने वाली टीम- में प्रभारी निरीक्षक आनन्दवीर सिंह थाना फतेहपुर सीकरी आगरा, एसआई अरविन्द कुमार तोमर, एसएसआई विपिन कुमार, कास्टेबल रोहित श्रीवास,और हेड कांस्टेबल गौरव राणा  शामिल रहे।

video

Pages