आगरा पुलिस उपायुक्त नगर ने किया थाना एमएम गेट का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
आगरा:-पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा थाना एमएम गेट का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त ने थाना परिसर की साफ-सफाई, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क/मिशन शक्ति केन्द्र, मालखाना एवं अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण देखा।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त नगर ने पर्याप्त पेयजल आपूर्ति, शस्त्रागार में उपलब्ध आपातकालीन हथियारों व कारतूसों की स्थिति तथा दंगा-रोधी उपकरणों एवं दस्ते की तैयारियों की जांच की। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं कम्प्यूटर कक्ष का भी अवलोकन किया गया।
डीसीपी नगर द्वारा अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण का उद्देश्य थाने की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना और नागरिकों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करना है।