खेरागढ़ थाना क्षेत्र में झगड़ों के बाद पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़ों के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। इस दौरान शांतिभंग के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, झगड़े की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम नरीपुरा से पांच और ग्राम महुआखेड़ा से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जनकपुरा निवासी सूरज सिंह पुत्र चंदन सिंह, इन्दर सिंह पुत्र मेघ सिंह, मिर्जपुरा निवासी जितेंद्र पुत्र रामबाबू कुशवाहा, नरीपुरा निवासी सुमित उर्फ छोटू पुत्र राजकुमार कुशवाहा, शिवम पुत्र राजकुमार कुशवाहा और महुआखेड़ा निवासी प्रवीण उर्फ बोला पुत्र संजय सिंह शामिल हैं।
खेरागढ़ थाना प्रभारी मदन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार के झगड़े या अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामपाल सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार दीक्षित, उपनिरीक्षक विकास धारीवाल, कांस्टेबल आकाश पाण्डेय और सागर कुमार की पुलिस टीम शामिल रही।