हैकरों ने बैंक खाते से 98 हजार रुपये पार किए, पीड़ित को नहीं मिली राहत
आगरा के एकता थाना क्षेत्र के ब्रह्मनगर निवासी दिवाकर शर्मा शास्त्री के आईडीबीआई बैंक खाते से हैकरों ने 49-49 हजार रुपये के दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर कुल 98 हजार रुपये निकाल लिए। यह रकम कथित रूप से राम चौधरी नाम के व्यक्ति के नाम पर ट्रांसफर की गई।
पीड़ित दिवाकर शर्मा को जब खाते से पैसे निकलने की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत बैंक और पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बैंक बंद होने की वजह से वह अपना खाता तुरंत ब्लॉक या बंद नहीं करा सके।