थाना सैंया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मानसिक प्रताड़ना व आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 2 मार्च 2026

थाना सैंया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मानसिक प्रताड़ना व आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना सैंया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मानसिक प्रताड़ना व आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद आगरा:-जिले की थाना सैंया, कमिश्रेट आगरा की पुलिस टीम ने मानसिक प्रताड़ना व आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित अभियुक्त प्रमोद पुत्र पण्णू निवासी ताहरपुर थाना सैंया आगरा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार,विजेंद्र पुत्र बाबूलाल निवासी हल्लनपुर थाना इरादतनगर आगरा ने तहरीर दी कि उसकी बहन की शादी 8 वर्ष पहले अमरेश के साथ हुई थी। अमरेश के पड़ोसी प्रमोद ने उसकी बहन को कई बार मोबाइल देखकर अनुचित दबाव बनाया। जब अमरेश ने विरोध किया तो प्रमोद ने अमरेश के साथ मारपीट की और उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। अभियुक्त की निरंतर प्रताड़ना से अमरेश की पत्नी ने जहर खा लिया और उसकी मृत्यु हो गई।

इसी क्रम में थाना सैंया पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त प्रमोद को रोहता चौराहे के पास टीएस पैलेस से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने रंजिशावश अमरेश की पत्नी को परेशान किया था और अमरेश के साथ मारपीट की थी।

पुलिस टीम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी गुरुविन्द्र सिंह थाना सैंया,उ0नि0 अफरोज खां चौकी प्रभारी तेहरा थाना सैंया,कॉन्स्टेबल जोशीले थाना सैंया, कमिश्रेट आगरा मौजूद रहे ।

video

Pages