Agra Police Gets 14 New P.R.V. Vehicles: Service, Security, Sensitivity
जनपद आगरा:-आगरा पुलिस ने यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ से प्राप्त 14 नए P.R.V. चार पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन आगरा कमिश्नरेट में जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए प्रदान किए गए हैं। पुलिस आयुक्त आगरा दीपक कुमार (IPS) ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित थाना क्षेत्रों में रवाना किया।
इन वाहनों को सिकन्दरा, सदर, ताजगंज, रकाबगंज, जगदीशपुरा, हरीपर्वत, न्यू आगरा, ट्रांस यमुना, एकता, सैंया और यमुना एक्सप्रेस वे (खन्दौली) थाना क्षेत्रों में आवंटित किया गया है, जिनमें से कुछ को 2 वाहन और कुछ को 1 वाहन आवंटित किया गया है।
इन वाहनों के संचालन से आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी और आमजन को शीघ्र सहायता मिलेगी। आगरा पुलिस ने जनता की सेवा, सुरक्षा और संवेदना के लिए नए P.R.V. वाहनों का उपयोग करके आपातकालीन परिस्थितियों में तेजी से प्रतिक्रिया देने का लक्ष्य रखा है। पुलिस आयुक्त ने पीआरवी पर नियुक्त कर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील होकर कार्य करने और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।