वित्तीय वर्ष की समाप्ति की ओर अग्रसर होने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने आहरण-वितरण अधिकारियों व बैंकों को जारी किए दिशा-निर्देश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 25 मार्च 2026

वित्तीय वर्ष की समाप्ति की ओर अग्रसर होने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने आहरण-वितरण अधिकारियों व बैंकों को जारी किए दिशा-निर्देश

वित्तीय वर्ष की समाप्ति की ओर अग्रसर होने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने आहरण-वितरण अधिकारियों व बैंकों को जारी किए दिशा-निर्देश

बजट लैप्स रोकने के लिए जिलाधिकारी सख्त, वित्तीय कार्यों को समय से निपटाने के दिए निर्देश।

मार्च क्लोजिंग होने के दृष्टिगत कोषागार और बैंकों पर बढ़ेगा भार, जिलाधिकारी ने समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

 आगरा:-वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन की ओर अग्रसर होने के दृष्टिगत मार्च के अंतिम दिनों में वित्तीय कार्यों का दबाव बढ़ जाता है, इस दौरान कोषागार में देयकों की संख्या असामान्य रूप से बढ़ जाती है, जिससे भुगतान सर्वर पर अत्यधिक भार पड़ता है। परिणामस्वरूप सर्वर की गति धीमी हो जाती है, देयकों का समयबद्ध निस्तारण कठिन हो जाता है तथा बजट लैप्स होने की आशंका प्रबल हो जाती है। उक्त के सम्बन्ध में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने निर्देशित किया है कि जनपद के समस्त आहरण-वितरण अधिकारी एवं कार्यालयाध्यक्ष को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करें, उन्होंने एलडीएम (लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, केनरा बैंक), अग्रणी बैंक कार्यालय, केनरा बैंक, 26, भागीरथी देवी मार्ग, खंदारी, आगरा को निर्देशित किया है कि शासकीय कार्य करने वाली समस्त जनपद/तहसील स्तर की एजेंसी बैंक शाखाओं को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें।
--------------

video

Pages