उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नव वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सूरसदन सभागार में दो दिवसीय किसान संगोष्ठी का होगा आयोजन
आगरा:-जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नव वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद के कृषक भाइयों को एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना अन्तर्गत दिनांक 25 व 26 मार्च 2026 को सूरसदन सभागार में दो दिवसीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया है कि इस संगोष्ठी में उद्यान, कृषि, मत्स्य, पशुपालन, बैंक, इत्यादि विभागों के अधिकारियों द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में कृषकों को जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। इसके साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र विचपुरी आगरा के कृषि/उद्यान वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को कृषि एवं औद्यानिकी फसलों की नवीनतम विधाओं तथा तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। कृषक भाइयों से अपील है कि दिनांक 25 मार्च 2026 को सूरसदन सभागार में उपस्थित होकर कृषक संगोष्ठी में प्रतिभाग करने का कष्ट करें तथा दिनांक 26 मार्च 2026 को कृषकों क्षेत्रीय भ्रमण कराया जायेगा।
----------------