गाजियाबाद:नवरात्रि में चिकन बिरयानी बेचने के खिलाफ शिकायत
मुरादनगर, गाजियाबाद में नवरात्रि के दौरान चिकन बिरयानी बेचने के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। गौ रक्षा दल जिलाध्यक्ष गाजियाबाद गुलशन राजपूत ने थानाध्यक्ष मुरादनगर को शिकायत पत्र सौंपा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि दो व्यक्ति दिल्ली मेरठ रोड़ स्थित अंबेडकर पार्क के कोने पर चिकन बिरयानी का ठेला लगाए हुए थे।
शिकायत में कहा गया है कि जब शिकायतकर्ता और बजरंगदल के नगर अध्यक्ष पवन शर्मा मौके पर पहुंचे तो देखा कि ठेले पर चिकन के पीस छुपाए हुए थे और धड़ल्ले से बेचा जा रहा था। शिकायतकर्ता के पूछने पर ठेले वाले ने बताया कि यह वेज बिरयानी है, लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो चिकन के पीस पाए गए।