शातिर बाइक चोर चढ़ा डौकी पुलिस के हत्थे, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 31 मार्च 2026

शातिर बाइक चोर चढ़ा डौकी पुलिस के हत्थे, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

शातिर बाइक चोर चढ़ा डौकी पुलिस के हत्थे, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

जनपद आगरा कप्तान सिंह चौधरी:- पुलिस कमिश्नरेट आगरा में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को आज उस समय बड़ी सफलता मिली, जब थाना डौकी पुलिस और पूर्वी जोन की सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार 31 मार्च को थाना डौकी पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर वाजिदपुर अंडरपास की ओर से गुजरने वाला है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की और अभियुक्त को धर दबोचा।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मनीष पुत्र शेरसिंह, निवासी नगला महाबई थाना फतेहाबाद  के रूप में हुई है। पूछताछ में मनीष ने कबूल किया कि बरामद मोटरसाइकिल उसने करीब 20-25 दिन पहले थाना शमशाबाद क्षेत्र के गाँधी आश्रम के पास से दोपहर के समय चोरी की थी। वह इस बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहा था। तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

*गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास*

पुलिस की जांच में सामने आया है कि अभियुक्त के खिलाफ थाना डौकी और थाना शमशाबाद में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुनीत शर्मा थाना डौकी आगरा, सर्विलांस सेल प्रभारी एसआई सचिन तोमर, एसआई कपिल तोमर, एसआई शुभम कुमार, सहित मुख्य आरक्षी ऋषिपाल सिंह यादव, महेन्द्र सिंह, संदीप कुमार और आरक्षी शुभम सिंह, पंकज कुमार, राजीव पाराशर व अतुल कुमार की मुख्य भूमिका रही।

video

Pages