पुलिस कमिश्नरेट आगरा: सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 31 मार्च 2026

पुलिस कमिश्नरेट आगरा: सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित

पुलिस कमिश्नरेट आगरा: सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित

जनपद आगरा कप्तान सिंह चौधरी:- आगरा पुलिस लाइन्स में आज एक भव्य और गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस कमिश्नरेट आगरा से अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे 10 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित हुआ। सेवामुक्त होने वाले जांबाजों में 5 उप निरीक्षक, 2 मुख्य आरक्षी, 1 फायर सर्विस चालक,1 लीडिंग फायरमैन और 1 फालवर शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक प्रथम एवं प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मियों को शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह उपहार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके द्वारा दी गई लंबी और निष्ठापूर्ण सेवाओं की सराहना की और उनके उज्जवल व सुखद भविष्य की कामना की।

विदाई के दौरान माहौल उस समय अत्यंत भावुक हो उठा जब सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों और उनके परिजनों ने पुलिस विभाग के साथ बिताए अपने दशकों पुराने अनुभवों को साझा किया। सहकर्मियों ने उनकी कर्तव्यपरायणता और अनुशासन की मिसाल पेश की।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रतिसार निरीक्षकों ने कहा आप सभी ने अपनी निष्ठा , ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठ सेवा से पुलिस विभाग को गौरवान्वित किया है। आपका समर्पण और परिश्रम हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस परिवार उनके योगदान को हमेशा स्मरण रखेगा।

इन पुलिसकर्मियों को दी गई विदाई:

सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से एसआई शिव कुमार सारस्वत, एसआई सुनील कुमार दुबे, एसआई राजेन्द्र सिंह, एसआई राम विलास, और एसआई कमलेश कुमार, मुख्य आरक्षी महेंद्रपाल सिंह, मुख्य आरक्षी सुरेश चंद्र, फायर सर्विस चालक सत्य प्रकाश, लीडिंग फायरमैन महेश चंद्र, फालवर अनिल कुमार शामिल रहे। इस अवसर पर उनके परिजन और विभाग के कई अन्य सहयोगी भी उपस्थित रहे।  जिन्होंने नम आंखों से अपने साथियों को विदाई दी।

video

Pages