आगरा में हॉस्पिटल, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों को कामर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति की गाइड लाइन जारी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 25 मार्च 2026

आगरा में हॉस्पिटल, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों को कामर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति की गाइड लाइन जारी

आगरा में हॉस्पिटल, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों को कामर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति की गाइड लाइन जारी

आगरा में हॉस्पिटल, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों को कामर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति के लिए गाइन लाइन जारी कर दी गई है। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में व्यवसायिक सिलिंडर के आपूर्ति में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु ऑयल कम्पनियों के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

कितने और कैसे कामर्शियल सिलिंडर मिलेंगे?

बैठक में ऑयल कम्पनी के अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोलियम एंव प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि व्यवसायिक उपभोक्ताओं को 02 श्रेणीयों में वर्गीकृत किया गया है। अति आवश्यक सेवाएं जिसमें चिकित्सालय, शैक्षिक संस्थान, रेलवे इत्यादि तथा आवश्यक सेवाएं रेस्तरां, होटल, ढाबा, गेस्ट हाऊस इत्यादि को व्यवसायिक सिलिंडर की आपूर्ति की जाएगी।

- अति आवश्यक सेवाओं के व्यवसायिक उपभोक्ताओं को उनकी तीन माह के औसत उपभोग के 20 प्रतिशत के बराबर व्यवसायिक सिलिंडर की आपूर्ति की जाएगी।
- आवश्यक सेवाओं के व्यवसायिक उपभोक्ताओं को उनकी तीन माह के औसत उपभोग के 10 प्रतिशत के बराबर व्यवसायिक सिलिंडर की आपूर्ति की जाएगी।

कोई व्यवसायिक उपभोक्ता तीन माह में 30 व्यवसायिक सिलिंडर का उपभोग करता है, तो उसका प्रतिमाह औसत उपभोग 10 व्यवसायिक सिलेण्डर होगा। जिसका 20 प्रतिशत अर्थात 02 सिलेण्डर प्रतिमाह आपूर्ति की जाएगी।

video

Pages