आईएमए आगरा ने राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान पर जताई आपत्ति - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 25 मार्च 2026

आईएमए आगरा ने राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान पर जताई आपत्ति

आईएमए आगरा ने राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान पर जताई आपत्ति

आगरा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राज्यसभा में निजी अस्पतालों को गरीबों की मौत का सौदागर कहने पर आईएमए, आगरा ने कड़ी आपत्ति जताई है। आईएमए आगरा के अध्यक्ष डॉ. पंकज नगाइच और सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा ने प्रेसनोट जारी कर कहा है कि आईएमए आगरा निजी अस्पतालों के संबंध में दिए गए हालिया बयान की कड़े शब्दों में भर्त्सना करता है।

क्या कहा आईएमए आगरा ने?

आईएमए आगरा ने कहा कि इस प्रकार के गैर-जिम्मेदाराना और भ्रामक वक्तव्य न केवल देशभर के समर्पित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों का मनोबल गिराते हैं, बल्कि आम जनता में भी अनावश्यक भय और अविश्वास का माहौल उत्पन्न करते हैं। निजी अस्पताल देश की स्वास्थ्य व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जो सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

कुछ अपवादों के आधार पर कठघरे में ना करें खड़ा

आईएमए आगरा ने कहा कि कुछ अपवादों के आधार पर पूरे चिकित्सा समुदाय को कठघरे में खड़ा करना न्यायसंगत नहीं है। आईएमए के केंद्रीय नेतृत्व एवं राज्य इकाई से अपील करते हैं कि वे भी इस विषय पर स्पष्ट और सशक्त बयान जारी करें, इस तरह की टिप्पणियों की कड़ी निंदा करें, तथा संबंधित व्यक्ति से बिना शर्त सार्वजनिक माफी की मांग करें।

video

Pages