आगरा में कोचिंग सेंटर के संचालक पर महिलाटीचर ने लगाया उत्पीड़न का आरोप. गलत तरीके से छूने और अकेले में मिलने के लिए बुलाया. मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 31 मार्च 2026

आगरा में कोचिंग सेंटर के संचालक पर महिलाटीचर ने लगाया उत्पीड़न का आरोप. गलत तरीके से छूने और अकेले में मिलने के लिए बुलाया. मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच

आगरा में कोचिंग सेंटर के संचालक पर महिला
टीचर ने लगाया उत्पीड़न का आरोप. गलत तरीके से छूने और अकेले में मिलने के लिए बुलाया. मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच

आगरा के एक कोचिंग सेंटर के संचालक पर महिला टीचर ने उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. महिला टीचर का आरोप है कि संचालक ने न सिर्फ उसका उत्पीड़न किया बल्कि उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश भी. विरोध करने पर उसने प्रस्ताव दिया. अनुचित व्यवहार किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना न्यू आगरा में दर्ज तहरीर में शिक्षिका ने बताया कि 24 सितंबर 2025 से 19 नवंबर तक वह कोचिंग सेंटर में पढ़ा रही थी. आरोप है कि संचालक ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया बल्कि कई बार गलत तरीके से छूने की कोशिश भी की. अकेले मिलने का दबाव बनाता था. जब उसने इसका विरोध किया तो आरोप है कि संचालक ने उसे अनुचित प्रस्ताव दिए. इस पर उसने नौकरी छोड़ दी. नौकरी छोड़ने पर उसने अपना बकाया वेतन मांगा तो कई दिनों तक संचालक टहलाता रहा. 2 दिसंबर 2025 को संचालक ने भुगतान के लिए बुलाया. आरोप है कि वहां पहुंचने पर फिर उसके साथ अभद्रता की गई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर कोचिंग संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है।

video

Pages