शारदा यूनिवर्सिटी, आगरा में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं सरदार पटेल व्याख्यान श्रृंखला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
आगरा:-राम बदन सिंह, अपर पुलिस आयुक्त आगरा, सुश्री अमीषा, सहायक पुलिस आयुक्त शमशाबाद/CAW एवं अभय राजेन्द्र डागा (प्रशिक्षु IPS) द्वारा मुख्य रूप से प्रतिभाग करते हुए उपस्थित शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं विश्वविद्यालय स्टाफ को संबोधित किया गया। संबोधन में मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों, महिलाओं की सुरक्षा हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं एवं पुलिस द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस दौरान छात्राओं को विशेष रूप से आत्मरक्षा, सतर्कता एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराधों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) आदि के बारे में जानकारी दी गई।