मा.सांसद फतेहपुर सीकरी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्री प्रो.एस.पी.सिंह बघेल की उपस्थिति में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
आगरा में मा.सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्री प्रो.एस.पी.सिंह बघेल की गरिमामई उपस्थिति में विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई और अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
बैठक में रेलवे, डाक विभाग, बीएसएनएल आदि के कार्यों की समीक्षा की गई। रेलवे विभाग की समीक्षा में निर्देशित किया गया कि सेंट जॉन्स रेलवे पुल चौड़ीकरण प्रस्ताव पर प्रभावी पहल कर रेलवे व पीडब्ल्यूडी विभाग के समन्वय से धनराशि निर्गत करा कार्य पूर्ण कराया जाए।
बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई नीरज कुमार को जनप्रतिनिधियों का फोन न उठाने की शिकायत पर कड़ी फटकार लगाई गई और स्पष्टीकरण के निर्देश दिए गए।
बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेय जल कार्यक्रम, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, अमृत योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।