उज्ज्वला योजना: आगरा में उज्ज्वला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण
आगरा में मा. केन्द्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, मा. सांसद राजकुमार चाहर और जनपद के मा. जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शहीद स्मारक, संजय पैलेस में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मा. केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारंभ किया था, अब मोदी का सिलेंडर सभी त्योहारों पर होली, दीपावली आदि पर मिलता है। उन्होंने कहा कि पहले गैस कनेक्शन आम आदमी की पहुंच से दूर था, आज घर घर तक मोदी सरकार ने गैस कनेक्शन, सब्सिडी सिलेंडर की पहुंच सुनिश्चित की है।
उज्ज्वला योजना के अंतर्गत जनपद आगरा में वित्तीय वर्ष 2025-2026 में माह जनवरी 2026 से मार्च के मध्य निशुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योजना के तहत उज्ज्वला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया गया।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारंभ 01 मई 2016 को हुआ था, जिसका उद्देश्य बीपीएल परिवारों को भोजन पकाने का स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना और महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार लाना है। जनपद में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत अब-तक 340685 परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है।
उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेण्डर, चूल्हा, रेगूलेटर तथा पाईप उपलब्ध कराया जाता है। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर रिफिल उपलब्ध कराया जाना है, जिसके अंतर्गत 01 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक होली के शुभ अवसर पर 01 निःशुल्क रिफिल उपलब्ध कराया जाना है।
इस अवसर पर मा. सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर, मा. विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पार्षद गौरव शर्मा, नवीन गौतम, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति अजय नारायण सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।