चौधरी सलमान सपा में शामिल, समर्थकों में खुशी की लहर
आगरा के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र कहे जाने वाले थाना मंटोला ढोली खार निवासी समाजसेवी यूवा बहुचर्चित सर्व समाज के लाडले चौधरी सलमान, अनवर भाई कामरान भाई शानू भाई चौधरी इरफान सलमान भाई शाहनवाज चौधरी सद्दाम भाई भोलू चौधरी मोहसिन भाई आदि तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।
चौधरी सलमान युवा सपा में शामिल होने से देखा गया है कि राजनीति गलियारों में एक हलचल सी मच गई है। चौधरी सलमान को समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास द्वारा समाज सेवा भाव को देखते हुए और इनकी कार्यशैली के चलते सपा महानगर सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
वहीं इस मौके पर शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा है समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर मेरे द्वारा कर्मठ संघर्षील युवाओं को वर्तमान शहर कार्यकारणी में शामिल किया जा रहा है और सभी सम्मानित समाजवादी पार्टी के सिपाहियों से आशा करता हूँ कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जी जान से मेहनत करेंगे और 2027 चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।