नवविवाहिता ने ससुराल में पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या, पति और ससुर हिरासत में
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के पुरानी मंडी इलाके में 18 वर्षीय नवविवाहिता ने अपने ही ससुराल में कथित तौर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की शादी 4 फरवरी को हुई थी और महज 38 दिन बाद उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने पति नितिन व उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मृतका के पिता रमेश चंद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी पूरे रीति-रिवाज और उम्मीदों के साथ की थी, लेकिन शादी के इतने कम समय बाद बेटी द्वारा ऐसा कदम उठा लेना उनकी समझ से परे है।