आगरा में स्कूल बस हादसे के बाद मंडलायुक्त ने दिए जांच के निर्देश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 26 मार्च 2026

आगरा में स्कूल बस हादसे के बाद मंडलायुक्त ने दिए जांच के निर्देश

आगरा में स्कूल बस हादसे के बाद मंडलायुक्त ने दिए जांच के निर्देश

आगरा में स्कूल बस के टूटे फर्श से गिरकर हुई बच्ची की मौत के बाद मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप ने अपने मंडल के चारों जिलों के डीएम को सभी स्कूल बसों की फिटनेस की तेजी से जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन बसों की फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त हो चुकी है, उन पर भी कार्रवाई की जाए।

बुधवार को मंडलायुक्त सभागार में मंडल स्तरीय कर-करेत्तर एवं राजस्व वाद की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एत्मादपुर के भागुपूर में 11 मार्च को आरबीएस स्कूल की बस के टूटे फर्श से गिरकर जिस छात्रा नैना की मौत हुई थी, उस मामले में मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप काफी गंभीर दिखे।

आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के जिलाधिकारी को उन्होंने निर्देश दिए कि वह खुद अपने निर्देशन में स्कूल बसों की फिटनेस की जांच कराएं। बैठक में कर वसूली की समीक्षा की गई। वाणिज्य कर में क्रमिक लक्ष्य में अन्य जिलों की अपेक्षा मथुरा की वसूली प्रगति अच्छी रही। स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन में मैनपुरी और मथुरा की प्रगति अच्छी रही। आबकारी मद में क्रमिक मासिक लक्ष्य के सापेक्ष मथुरा में अच्छी वसूली हुई।

परिवहन मद में आगरा और मथुरा में सबसे कम प्रगति हुई। वित्तीय माह के अंत तक प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। विद्युत मद में आगरा और मथुरा जनपद ने क्रमिक मासिक लक्ष्य से अधिक वसूली की जबकि फिरोजाबाद और मैनपुरी में पूर्ण लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए।

video

Pages