आगरा में 8 वर्षीय मासूम से दरिंदगी: समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला, दोषियों को फांसी देने की मांग -
आगरा:-सिद्धार्थ नगर (गोबर चौकी) में सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास सहित प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला।महानगर अध्यक्ष ने कहा कि हमारी 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ जो अमानवीय और बर्बर घटना हुई है, उसने मेरी और पूरे समाज की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना इंसानियत के नाम पर एक गहरा कलंक है और आगरा की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
आज समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दुख की घड़ी में हम परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और उन्हें भरोसा दिलाया है कि न्याय मिलने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
आगे शब्बीर अब्बास ने कहा कि मेरा प्रशासन से स्पष्ट कहना है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और दरिंदों को कठोरतम सजा—मृत्युदंड दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।