बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा खेरागढ़ में हुआ प्रधान संगोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह, शिक्षक का मान बच्चों का सम्मान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 15 मार्च 2026

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा खेरागढ़ में हुआ प्रधान संगोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह, शिक्षक का मान बच्चों का सम्मान

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा खेरागढ़ में हुआ प्रधान संगोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह, शिक्षक का मान बच्चों का सम्मान 

आगरा:-शिक्षा के विकास के पथ पर अग्रसर होने के लिए सामुदायिक और ग्राम प्रधान के सहयोग तथा भूमिका पर चर्चा हेतु आज खंड शिक्षा अधिकारी खेरागढ़ महेशचंद के निर्देशन में ब्लॉक खेरागढ़ के सभी ग्राम प्रधान और प्रबंध समिति के अध्यक्षों की संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता रामकुमार प्रधान द्वारा की गई तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेरागढ़ नगर पंचायत चेयरमैन सुधीर गर्ग रहे, कार्यक्रम में आए हुए ग्राम प्रधान तथा एसएमसी अध्यक्षों का माला तथा अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन सुधीर गर्ग द्वारा सरस्वती मां पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय समाज का दर्पण है इस अवसर पर उन्होंने सभी को विद्यालय तथा शिक्षकों का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। एसएमसी सदस्यों के उन्मुखीकरण हेतु सन्दर्भदाता उमेश चंद द्वारा समिति के गठन, सत्यपाल सिंह द्वारा डीबीटी तथा डॉ सतीश कुमार द्वारा समिति के महत्व तथा कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। एआरपी संतोष कुमार द्वारा निपुण भारत मिशन, शिक्षक रंजीत सिंह द्वारा कायाकल्प योजना, एसआरजी मीना सिंह द्वारा बालिका शिक्षा पर चर्चा की तथा डायट मेंटर डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय द्वारा खेरागढ़ ब्लॉक की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उपलब्ध बताते हुए शैक्षिक प्रगति पर चर्चा करते हुए शिक्षकों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। खंड शिक्षा अधिकारी महेश चंद द्वारा सभी ग्राम प्रधानों का सम्मान करते हुए कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पर धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए परिषदीय विद्यालयों के 78 विद्यार्थियों को मेडल तथा प्रमाण पत्र एवं उनके 30 मार्गदर्शक शिक्षकों को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन सूरज शर्मा अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा एआरपी सौरभ शर्मा तथा अजय कुमार द्वारा निर्मित की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक कुमार, लेखराज सिंह, गीता आदि शिक्षकों तथा अमीर आजम, जयवीर सिंह, गौरव लवानियां आदि सहित शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

video

Pages