रुनकता का विकास पूर्व मंत्री उदयभान चौधरी के दिल के करीब: ब्राह्मण बुद्धिजीवियों से मुलाकात के दौरान उठाई गई नगर पंचायत घोषित करने की मांग - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 15 मार्च 2026

रुनकता का विकास पूर्व मंत्री उदयभान चौधरी के दिल के करीब: ब्राह्मण बुद्धिजीवियों से मुलाकात के दौरान उठाई गई नगर पंचायत घोषित करने की मांग

रुनकता का विकास पूर्व मंत्री उदयभान चौधरी के दिल के करीब: ब्राह्मण बुद्धिजीवियों से मुलाकात के दौरान उठाई गई नगर पंचायत घोषित करने की मांग

आगरा:-पूर्व मंत्री उदयभान चौधरी ने ब्राह्मण बुद्धिजीवियों से मुलाकात के दौरान कहा कि रुनकता का विकास उनके दिल के करीब है। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने जनपद की रुनकता ग्राम पंचायत को नगर पंचायत घोषित करने के प्रयास किए जाने की मांग की है।

ब्राह्मण बुद्धिजीवियों ने बताया कि रुनकता में परशुराम जी के पिता जमदग्नि ऋषि का आश्रम और मंदिर है, यही नहीं रावण के पिता ऋषि विश्रवा (Rishi Vishrava) का कुबेर से जुड़ा स्थान है। पूर्व में यहां पवित्र ज्यामितीय उपकरण कुबेर यंत्र भी यहां स्थापित था, जिसे कि आक्रांताओं के द्वारा क्षतिग्रस्त करने के उपरांत अपने साथ ही ले जाया गया था।

पूर्व मंत्री उदयभान चौधरी ने कहा कि उनके पिछले कार्यकाल में यह कार्य पूरा नहीं हो सका। वह सोचते हैं कि अब इसे पूरा करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों के द्वारा बृज संस्कृति को समृद्ध करने वाली इस अपेक्षा को शासन खास कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तक यह मामला पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

ब्राह्मण बुद्धिजीवियों ने बताया कि रुनकता बृज की चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग को आगरा की ओर से सबसे सुदूर गांव है। यहां के रेणुका घाट पर बृजवास करने आने वाले आस्था से स्नान करते हैं। उन्होंने कहा कि रुनकता को नगर पंचायत घोषित करने से यहां के विकास में तेजी आएगी और यहां के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

पूर्व मंत्री उदयभान चौधरी ने कहा कि वह रुनकता के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और इसे नगर पंचायत घोषित करने के लिए शासन से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि रुनकता का विकास उनकी प्राथमिकता है और वह इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

video

Pages