चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो: महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मैराथन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 26 मार्च 2026

चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो: महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मैराथन

चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो: महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मैराथन

आगरा में "मिशन शक्ति-5.0" अभियान के द्वितीय चरण के अन्तर्गत "RUN FOR EMPOWERMENT 2026" मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देना था।

डॉ0 सुश्री सुकन्या शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त, सैंया ने सेल्फी प्वाइंट से ताजमहल दशहरा घाट तक आयोजित मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में सहायक पुलिस आयुक्त, सैंया डॉ0 सुश्री सुकन्या शर्मा ने स्वयं भी सहभागिता की और महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

मैराथन में कमिश्नरेट आगरा के विभिन्न थानों, कार्यालयों, यातायात एवं यूपी-112 में नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों, विभिन्न शिक्षण संस्थानों की छात्राओं एवं NCC कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने आत्मरक्षा (Self Defense) से संबंधित प्रभावी प्रदर्शन प्रस्तुत किया, जिससे उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया।

video

Pages