कवियों की हास्य-व्यंग्य की फुहारों से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 9 मार्च 2026

कवियों की हास्य-व्यंग्य की फुहारों से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

कवियों की हास्य-व्यंग्य की फुहारों से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

आगरा के देवरी रोड पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहाँ श्री तोताराम विकास इंटर कॉलेज परिसर में 'श्री श्री 108 संत शिरोमणि स्वामी हेल्थ क्लब' के उद्घाटन के पावन अवसर पर यह समारोह आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में देश के ख्यातिप्राप्त कवियों ने अपनी हास्य रचनाओं और फागुनी गीतों से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। हास्य कवि राम राहुल ने पतियों पर होने वाले कथित 'अत्याचारों' को आधार बनाकर 'नील ड्रम' शीर्षक से अपनी रचना प्रस्तुत की, जिस पर पंडाल ठहाकों से गूंज उठा।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रख्यात कवि डॉ. अंगद धारिया ने अपनी मधुर आवाज में मनमोहक होली गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद और प्रखर वक्ता ओमपाल सिंह 'निडर', डॉ. राधेश्याम सहित कई दिग्गज रचनाकार उपस्थित थे।

video

Pages