आगरा-इटावा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: डंपर ने कार को मारी टक्कर
आगरा-इटावा नेशनल हाईवे-19 पर रविवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। कुबेरपुर के पास नगला रामबक्स इलाके में एक तेज रफ्तार डंपर ने आगे चल रही कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घायल महिला की पहचान आगरा के बाग मुजफ्फर खां निवासी सुधा जैन के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ फिरोजाबाद के पचोखरा से दर्शन कर कार द्वारा वापस घर लौट रही थीं।