आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: अधिकारियों को दिए गए निर्देश
आगरा में 11, 12 और 13 मार्च को आयोजित विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत और 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विनीता सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे लोक अदालत को सफल बनाने में अपना बेहतर योगदान दें। विनीता सिंह ने पुलिस, प्रशासनिक, विद्युत, ट्रैफिक, टॉरेंट पॉवर लिमिटेड, बैंक से आए मैनेजरों को बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में पक्षकारों को अधिक से अधिक लाभ दिए जाने का प्रयास करें।