ताजमहल की सुरक्षा और औद्योगिक विकास: एक संतुलित दृष्टिकोण की आवश्यकता - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 8 मार्च 2026

ताजमहल की सुरक्षा और औद्योगिक विकास: एक संतुलित दृष्टिकोण की आवश्यकता

ताजमहल की सुरक्षा और औद्योगिक विकास: एक संतुलित दृष्टिकोण की आवश्यकता

आगरा में ताजमहल की सुरक्षा के लिए बनाए गए ताज ट्रेपेज़ियम जोन (टीटीजेड) में वर्षों से लागू औद्योगिक प्रतिबंधों के कारण लगभग 10,000 वर्ग किलोमीटर का विशाल क्षेत्र अपनी पूरी आर्थिक क्षमता का उपयोग नहीं कर पा रहा है। अब इस मुद्दे को लेकर उद्योग जगत ने तकनीक आधारित समाधान के साथ सरकार के सामने निर्णायक पहल की मांग उठाई है।

डेवलपमेंट काउंसिल फॉर फुटवियर एंड लेदर इंडस्ट्री के अध्यक्ष पूरन डावर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रत्यावेदन देकर मांग की है कि राज्य सरकार इस विषय को नवीन तकनीकी व्यवस्थाओं और ठोस तथ्यों के साथ सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करे, ताकि पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास के बीच संतुलित तथा स्पष्ट नीति निर्णय हो सके।

पूरन डावर ने सुझाव दिया है कि टीटीजेड क्षेत्र में संचालित औद्योगिक इकाइयों में एयर पॉल्यूशन मीटर अनिवार्य किए जाएं, लिक्विड डिस्चार्ज मीटर यानी एफ्लुएंट मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किए जाएं, और प्रत्येक इकाई को रियल टाइम सेंट्रल मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ा जाए। इससे प्रदूषण स्तर की जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सकेगी और पर्यावरण की सुरक्षा के साथ औद्योगिक गतिविधियों को भी व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सकेगा।

video

Pages