मलपुरा पुलिस की कार्रवाई: अश्लील इशारे करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 31 मार्च 2026

मलपुरा पुलिस की कार्रवाई: अश्लील इशारे करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

मलपुरा पुलिस की कार्रवाई: अश्लील इशारे करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

आगरा के थाना मलपुरा पुलिस ने मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मलपुरा चौराहे पर अश्लील इशारे और शब्दों का प्रयोग करने वाले अभियुक्त कृष्णा पुत्र दीपचन्द को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की सराहनीय कार्यशैली

थाना मलपुरा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा लगातार स्कूल, कॉलेज और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमणशील रहकर छात्राओं/महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के विषय में जागरुक किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त को मलपुरा चौराहे से गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मलपुरा पर मु0अ0सं0 138/2026 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत किया गया है।

video

Pages