आगरा थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: लापता महिला को सकुशल बरामद कर परिवार के सुपुर्द किया
आगरा:-थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने रामकृष्ण कॉलोनी थाना फतेहपुर सीकरी से लापता हुई महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिवार के सुपुर्द किया है। थाना सिंह निवासी रामकृष्ण कॉलोनी थाना फतेहपुर सीकरी द्वारा सूचना दी गई कि उसकी पत्नी कहीं चली गई है। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहपुर सीकरी के निर्देशन में तत्काल एक पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की और आसपास के लोगों से जानकारी एकत्र की। सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप उक्त महिला को सकुशल तलाश कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु आभार व्यक्त किया गया।