आगरा में दिल दहला देने वाली घटना: स्कूल बस की जर्जर सीट से गिरकर छात्रा की मौत
आगरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चलती स्कूल बस की जर्जर सीट से कक्षा 1 की 9 साल की छात्रा नैना नीचे गिर गई और बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना थाना एत्मादपुर के नगला लाले की है।
परिजनों ने बताया कि नैना रोज की तरह बस से स्कूल गई थी और दोपहर में बस से ही वापस घर लौटती थी। बस जर्जर हालत में थी और उसकी सीटें भी गली हुई थीं, जिस पर चद्दर डाल दी गई थी। जैसे ही बस चलने लगी, ब्रेकर आने पर सीट गिरने से नैना नीचे गिर गई और बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।