आगरा फतेहाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: लूट का अनावरण, 3 आरोपी गिरफ्तार
आगरा में फतेहाबाद पुलिस ने लूट का बड़ा खुलासा किया है। 6 मार्च को फतेहाबाद में एक व्यक्ति से 8 लाख रुपये की लुट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 4 लाख रुपये, सोने व चांदी की कुछ चीजे, 2 अवैध तमंचे और 2 कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, 6 मार्च को अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात व्यक्तियों ने पीछे से वादी को हॉर्न दिया, वादी ने साइड देने के लिये अपनी मोटरसाइकिल धीमी करी तो उक्त व्यक्तियों द्वारा वादी के चाचा के हाथ से रूपयो और झोला छीन कर मोटरसाइकिल पीछे की तरफ मोडकर भाग गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।