आरपीएसएस ने आगरा के खाटू श्याम वाटिका से दिया पत्रकार एकता का संदेश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 7 मार्च 2026

आरपीएसएस ने आगरा के खाटू श्याम वाटिका से दिया पत्रकार एकता का संदेश

आरपीएसएस ने आगरा के खाटू श्याम वाटिका से दिया पत्रकार एकता का संदेश

पत्रकार आइना, दुश्मन समझ उत्पीड़न करनें वालों को देंगे जबाब - चक्रवर्ती

आगरा। उत्तर प्रदेश आगरा के खाटू श्याम वाटिका से आज पत्रकारों ने एकता प्रेम भाईचारे का संदेश दिया । आयोजित कार्यक्रम में दूर दूर से भारी भीड़ के रूप में पहुँचे पत्रकारों के साथ सर्व प्रथम मुख्य अथितियों द्वारा ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया, उसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाया, संबोधन की कड़ी में अथितियों और आगंतुक पत्रकारों द्वारा न सिर्फ होली के पावन पर्व की विशेषताओं पर प्रकाश डाला बल्कि पत्रकारिता को विश्वसनीय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया । उन्होंने कहा कि होली का यह पर्व न केवल रंगों का उत्सव है, बल्कि यह आपसी मतभेद और दूरियों को मिटाकर प्रेम भाईचारा और सौहार्द बनाने की सीख देनें वाला पावन पर्व भी हैं ।
   हालांकि इसी सोच को साकार करने और पत्रकारों को एकजुटता का संदेश देनें के लिये आगरा के धिमश्री स्थिति खाटूश्याम गार्डन में राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ के तत्वाधान में एक भव्य 'होली मिलन समारोह' का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकारों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएँ दीं और सामाजिक समरसता और पत्रकार एकता का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये समारोह के मुख्य अतिथि सोनू पंडित प्रमुख समाजसेवी (हाट वालो) ने कहा कि होली वह शुभ अवसर है, जब अपने मनमुटाव भुलाकर आपस में गले मिलकर सारे गिले शिकबे और दूरियों को दूर करते हैं। उन्होंने कहा, "होली सदियों से हमारे समाज में भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक रही है। यह पर्व सिखाता है कि प्रेम की शक्ति से बड़ी से बड़ी कड़वाहट को भी खत्म किया जा सकता है।
     उन्होंने देश निर्माण में पत्रकारों की अहम भूमिका और पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में कलम के सिपाहियों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने पौराणिक संदर्भ देते हुए कहा कि सतयुग से लेकर द्वापर तक नारद मुनि ने संदेशवाहक के रूप में पत्रकारिता की नींव रखी थी। देश की आजादी के संघर्ष से लेकर आधुनिक भारत की चुनौतियों तक, पत्रकारों ने सदैव सजग प्रहरी की भूमिका निभाई है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद उर्व बबलू चक्रवर्ती ने कहा कि होली के इस महापर्व पर आपसी मनमुटाव और दूरियों को समाप्त कर हर पत्रकार को एकजुट होकर रहना हैं, उन्होंने कहा राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ एक परिवार हैं और इस परिवार ने पत्रकारों को एकजुट करने और उनके सम्मान को सुरक्षित करने का बीड़ा उठाया हैं, उन्होंने कहा कि जो लोग पत्रकारों को दुश्मन की नजर से देखते हैं प्रताड़ित करते हैं वो अपनी मानसिकता को बदले पत्रकार आईना हैं जो सच का समर्थक और गलत का विरोधी होता हैं, यह भी समझना चाहिए कि सतयुग त्रेतायुग और द्वापर में जिस तरह दैत्य देवताओं के बीच संदेश वाहक की भूमिका नारद मुनि ने निभाई आज उनके वंशज निभा रहे हैं । अंत में कहा किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा अत्याचारियों को ईंट का जबाब पत्थर से देनें को अब पत्रकार एकजुट हो चुका हैं ।
        ​कार्यक्रम का कुशल संचालन किसान नेता रामनिवास रघुवंशी द्वारा किया। इसी के साथ सफल कार्यक्रम के लिये आयोजन समिति को धन्यबाद ज्ञापित कर बधाई दी और समस्त आगरा टीम का आभार प्रकट किया । कार्यक्रम के मध्य कार्यक्रम टीम द्वारा सभी अथितियों का स्वागत सम्मान किया, संगठन के आईकार्ड और मनोनय पत्र भेंट किये, इसके बाद एक साथ बैठकर प्रेम भाव के साथ भोजन ग्रहण किया । इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय भगवती प्रसाद उर्फ अध्यक्ष बबलू चक्रवर्ती, रा. संगठन मंत्री सुनील कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सन्मति बाबू जैन, अलीगढ़ मंडल उपाध्यक्ष मनीष कुमार, एटा जिलाध्यक्ष शुभम पचौरी, कासगंज मीडिया हाउस से राहुल वर्मा, आरके वर्मा, सूरज कुमार, राहुल शर्मा, समाचार वितरक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज कुमार तिलकराज, हरिकेश, हाथरस से वरिष्ठ पत्रकार नवनीत रावत के अलाबा आगरा से वीरेंद्र कुशवाह, दुष्यंत उपाध्याय, सुनील शर्मा, मुन्नालाल शर्मा, दिलीप गुप्ता सुशील कुमार, वीरेंद्र सिंह, नवीन, रघुवंशी, श्याम शर्मा, योगेश शर्मा, नरेंद्र वर्मा, विपिन गोस्वामी, महेश धारिया, विश्वनाथ वर्मा, अभिषेक वर्मा, मनीष शर्मा, रवि कुमार,देवेंद्र बघेल,सोनवीर बघेल,मुनीष अल्वी,शाहिद अली,मयूर खान,परवेज अल्वी,शाकिर अल्वी,साहिल कुरैशी, सलमान,मनोज चौधरी सहित भारी संख्या में पत्रकार एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

video

Pages